1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSSSC PET Answer Key 2022: यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की जारी हो गई, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड

UPSSSC PET Answer Key 2022: यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर की जारी हो गई, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड

 Published : Oct 20, 2022 10:06 pm IST,  Updated : Oct 20, 2022 10:11 pm IST

UPSSSC PET Answer Key 2022: आंसर की सीधे डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर दिए गए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 (PET 2022) की लिखित परीक्षा के आंसर की लिंक पर क्लिक करें।

UPSSSC PET Answer Key - India TV Hindi
UPSSSC PET Answer Key Image Source : PTI/FILE

UPSSSC PET Answer Key Download : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) की आंसर की जारी कर दी है। यह आंसर की आप यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां से पूरी आंसर की भी डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, यह फाइनल आंसर की नहीं है। फिलहाल यह प्रोविजनल आंसर की है। प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों को खत्म करने के बाद ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

आंसर की करें डाउनलोड

आंसर की सीधे डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।

अब होम पेज पर दिए गए प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 2022 (PET 2022) की लिखित परीक्षा के आंसर की लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए पेज पर एक नोटिस खुल जाएगा जहां से आप अपनी सभी शिफ़्ट की आंसर की डाउनलोड करने कर सकते हैं। 

लाखों छात्रों ने किया था आवेदन

इस परीक्षा के लिए राज्य भर से 35 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यही वजह थी कि परीक्षा के लिए जाने वाले छात्रों की भीड़ ने पूरे राज्य को जाम कर दिया था। सोशल मीडिया ऐसे दृश्यों से भरा पड़ा है, जिसमें ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे उम्मीदवारों से भरे प्लेटफॉर्म दिखाई दे रहे हैं। बसों के अंदर जगह खोजने की कोशिश कर रहे छात्रों से बस स्टैंड भी खचाखच भरे थे। कुछ को खिड़कियों से लटकते देखा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन