1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. WBBSE 12th Result 2023: पश्चिम बंगाल HS 12वीं के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

WBBSE 12th Result 2023: पश्चिम बंगाल HS 12वीं के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 24, 2023 01:02 pm IST,  Updated : May 24, 2023 01:11 pm IST

WBBSE 12th Result 2023: पश्चिम बंगाल एचएस 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। जो छात्र इस साल की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

WBBSE 12th Result 2023:- India TV Hindi
WBBSE 12th Result 2023 Image Source : FILE

WB 12th Result 2023: पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) ने आज यानी 24 मई को हायर सेकेंडरी, या HS (कक्षा 12) का रिजल्ट जारी कर दिया है। पश्चिम बंगाल HS के रिजल्ट एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए गए हैं। जो छात्र पश्चिम बंगाल बोर्ड के कक्षा 12वीं परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना एचएस के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in पर देख सकते हैं। जानकारी दे दें कि छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके वेबसाइटों से अपना पश्चिम बंगाल बोर्ड के 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान दें कि छात्रों को उनकी कक्षा 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र बोर्ड के संबंधित कैंप कार्यालयों से प्राप्त होंगे।

WB 12th Result 2023 SMS के जरिए भी कर सकते हैं चेक

उम्मीदवार अपना WBBSE 12वीं रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते हैं। छात्रों को WB12 (स्पेस) रोल नंबर टाइप करें और इसे 5676750 या 58888 पर भेज दें। WB 12वीं का रिजल्ट टेक्स्ट मैसेज के जरिए आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

WBBSE HS Result 2023: ऐसे करें चेक

स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पश्चिम बंगाल 12वीं के रिजल्ट देखने के लिए यहां दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं।

इसके बाद 'WBBSE HS Result 2023' पढ़ने वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर डालें और व्यू रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
अब आपको WBBSE HS रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
इस रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंट निकाल लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन