1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. West Bengal HS result 2024: वेस्ट बंगाल एचएस परिणाम कल होंगे घोषित, जानें कैसें कर सकेंगे चेक

West Bengal HS result 2024: वेस्ट बंगाल एचएस परिणाम कल होंगे घोषित, जानें कैसें कर सकेंगे चेक

 Published : May 07, 2024 02:54 pm IST,  Updated : May 07, 2024 03:00 pm IST

West Bengal HS result 2024: जो छात्र-छात्राएं पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल थे उन सभी के लिए एक शानदार खबर है। बोर्ड द्वारा कल उनके इंतजार को खत्म कर दिया जाएगा।

कल जारी होंगे  वेस्ट बंगाल एचएस परिणाम- India TV Hindi
कल जारी होंगे वेस्ट बंगाल एचएस परिणाम Image Source : FILE

West Bengal HS result 2024: पश्चिम बंगाल बोर्ड एचएस 12वीं की परीक्षा में उपस्थित कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। पश्चिम बंगाल काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) कल यानी 8 मई को पश्चिम बंगाल एचएस परिणाम 2024 घोषित करेगा। पश्चिम बंगाल 12वीं परिणाम 2024 दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। जो छात्र उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम दोपहर 3 बजे से आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर देख सकेंगे। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिस भी जारी किया गया है। 

WBCHSE 12वीं परिणाम जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। बता दें कि मूल मार्कशीट और पास प्रमाणपत्र 10 मई से स्कूलों में उपलब्ध होंगे। पश्चिम बंगाल बोर्ड ने कक्षा 12 की परीक्षा 16 से 29 फरवरी तक आयोजित की थी।

West Bengal HS result 2024: कैस कर सकेंगे चेक 

परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर, 'परिणाम' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • फिर 'परिणाम' अनुभाग में, 'उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2024' पर क्लिक करें।
  • फिर एक नई विंडो खुलेगी।
  • अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • इतना करते ही आपकी पश्चिम बंगाल एचएस मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • अब मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ और उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।

बता दें कि पिछले साल कक्षा 12वीं में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था। इसमें कुल 7,27,807 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। उससे एक साल पहले, कुल 88.44 प्रतिशत उम्मीदवारों (6,36,875 छात्रों) ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिनमें से 90.19 प्रतिशत लड़के और 86.58 प्रतिशत छात्राएं थीं।

ये भी पढ़ें- 'जज्बा हो तो ऐसा,' दो साल पहले हादसे में गंवा दिया था अपना एक हाथ, अब ICSE रिजल्ट में 92% लाकर बनी टॉप स्कोरर

Rabindranath Tagore Jayanti 2024: रवीन्द्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती आज, जानें उन्होंने ' नाइट हुड' की उपाधि के सम्मान को अंग्रेजों को क्यों लौटाया था वापस
JEE Advanced 2024 के लिए आज खत्म हो रहे आवेदन, जल्द करें अप्लाई; ये रहा डायरेक्ट लिंक
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन