1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CTET फरवरी 2026 का कब जारी होगा रिजल्ट, कहां और कैसे करेंगे चेक? जानें

CTET फरवरी 2026 का कब जारी होगा रिजल्ट, कहां और कैसे करेंगे चेक? जानें

 Published : Mar 20, 2026 07:17 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 07:17 pm IST

CTET फरवरी 2026 परीक्षा के परिणाम का लाखों कैंडिडेट्स वेट कर रहे हैं। परिणाम जारी होने पर उम्मीदवार इसे कैसे और कहां चेक कर सकेंगे? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। CTET फरवरी 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी किया जा चुका है। ऐसे में जल्द ही सीटीईटी फरवरी 2026 परिणाम को जारी किए जाने की उम्मीद है। CTET का परिणाम जारी होने के बाद, स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट - ctet.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने क्रेडेंशियल्स को यूज करना होगा। हालांकि, परिणाम कब और किस समय घोषित होगा, इस बात की कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे चेक

  • परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर सीटीईटी फरवरी 2026 रिजल्ट वाले लिंक पर जाना होगा। 
  • लिंक पर क्लिक करते ही एक अलग विंडो आपके सामने खुल जाएगी। 
  • अब उम्मीदवार वहां मांगे गए विवरण को भरें और फिर सबमिट कर दें। 
  • इतना करते ही परिणाम आपके सामने खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंट आउट लें लें। 

बता दें कि रिजल्ट से पहले CTET फरवरी 2026 की फाइनल आंसर-की को जारी किया जाएगा। इसका प्रोविजनल आंसर-की को पहले जारी किया जा चुका है। इसके खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को मौका भी दिया गया था। अब CBSE, CTET आंसर-की पर मिली आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फिर फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा। 

परीक्षा आयोजन 

बता दें कि CTET की परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी 2026 को किया गया था। किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह लगातार बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन