यूपी बोर्ड की इस साल क्लास 10 और 12 की परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स अब अपने रिजल्ट का वेट कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की तरफ से जल्द ही क्लास 10 और क्लास 12 के रिजल्ट को घोषित किया जा सकता है। एक बार घोषित होने पर स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, इस बात कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है कि परिणाम को किस दिन और किस समय घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि) का उपयोग करना होगा। जारी होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी अपने रिजल्ट को चेक कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट को कैसे चेक कर सकेंगे?
- यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को होम पेज पर यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 का रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स वहां मांगे गए विवरण को भरें और फिर उसे सबमिट कर दें।
- इतना करते ही यूपी बोर्ड रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में स्टूडेंट्स आगे के यूज के लिए एक प्रिंट भी ले लें।
कौन सी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर कर सकेंगे चेक
- upmsp.edu.in
- upresults.nic.in
- digilocker.gov.in
रिजल्ट जारी होने पर यदि वेबसाइट स्लो हो जाए या क्रैश हो जाए तो स्टूडेंट्स अपने परिणाम को डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर देख सकेंगे। डिजिलॉकर पर रिजल्ट को कैसे चेक कर सकेंगे, इसके लिए आप निम्नवत स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या फिर मोबाइल फोन में इसका App खोलें।
- इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करें।
- अब क्लास 10/12मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं।
- इसके बाद स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड क्लास 10/12 का रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरकर सबमिट कर दें।
- इतना करते ही रिजल्ट खुल जाएगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।
ये भी पढ़ें- इंडियन बैंक SO भर्ती: नोटिफिकेशन जारी, आवेदन भी हुए शुरू; ये रहा डायरेक्ट लिंक