Rajasthan Board RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा के परिणाम को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। एक बार घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि परिणाम को कब और किस समय जारी किया जाएगा। अपने परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
बता दें कि 12वीं कक्षा के परिणाम को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से पहले ही जारी किया जा चुका है, जिसके बाद ऐसी उम्मीद है कि 10वीं कक्षा के परिणाम को भी बहुत जल्द घोषित कर दिया जाएगा।
Rajasthan Board RBSE 10th Result: कैसे कर सकेंगे चेक
परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडंट्स अपने रिजल्ट को नीचे बताए गए सरल स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपके सामने एक अलग विंडो खुल जाएगी।
- उम्मीदवार अब मांगे विवरण को दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- इतना करते ही आपको सामने रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने परिमाम को चेक करें और डाउनलोड करें।
- आखिरी में स्टूडेंट्स एक प्रिंटआउट ले लें।
SMS और डिजिलॉकर के जरिए भी कर सकेंगे रिजल्ट को चेक
जानकारी दे दें कि स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा SMS और डिजिलॉकर के जरिए भी चेक कर सकेंगे। SMS से रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स- RJ10 <रोल नंबर> को 56263 या 5676750 पर मैसे भेजें। इसके बाद रिप्लाई में आपका रिजल्ट आ जाएगा।
Rajasthan Board RBSE 10th Result: किन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट?
- rajeduboard.rajasthan.gov.in
- rajresults.nic.in
Rajasthan Board RBSE 10th Result: मार्कशीट पर डिटेल्स
- स्टूडेंट का नाम
- रोल नंबर
- स्कूल का नाम
- डेट ऑफ बर्थ
- सब्जेक्टवाइज अंक
- कुल अंक
- पासिंग स्टेटस
ये भी पढ़ें- NEET UG रिजल्ट जारी करने को लेकर MP हाईकोर्ट में सुनवाई आज, लगाई थी अंतरिम रोक
NTPC में डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती, सेलेक्ट होने पर 2 लाख तक मिलेगी सैलरी