RRB जेई भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। इस भर्ती के लिए वैकेंसी को बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही आवेदन करने की लास्ट डेट को भी एक्सटेंड कर दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है। उम्मीदवार आरआरबी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जारी किए गए नोटिस को चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर/डिपो मैटेरियल सुपरिंटेंडेंट/केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पदों के लिए पंजीकरण तिथि भी बढ़ा दी है।
जारी किए गए नोटिस के अनुसार, (CEN No.05/2025) आरआरबी/जम्मू-श्रीनगर के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आरसीएफ, कपूरथला और आरआरबी/चेन्नई के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आईसीएफ, चेन्नई के लिए रिक्तियों को संशोधित (आरआरबी/चेन्नई और आरआरबी/जम्मू-श्रीनगर के लिए संशोधित) संशोधित किया गया है। आरआरबी चेन्नई में कुल 169 रिक्तियां और आरआरबी जम्मू-श्रीनगर में 95 रिक्तियां भरी जाएंगी।
आवेदन करने की लास्ट डेट
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि भी बढ़ा दी गई है। जेई पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, 2025 है। जमा किए गए आवेदनों के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 12 दिसंबर, 2025 है। आवेदन पत्र में सुधार के लिए संशोधन विंडो 13 दिसंबर को खुलेगी और 22 दिसंबर, 2025 को बंद होगी।
RRB जेई भर्ती: कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट करें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें।
इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक के 2569 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।
ये भी पढ़ें-