Sunday, February 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB NTPC 2025 स्टेज 1 सीबीटी परीक्षा फिर हुई रीशेड्यूल, जानें क्या हैं नई तिथियां

RRB NTPC 2025 स्टेज 1 सीबीटी परीक्षा फिर हुई रीशेड्यूल, जानें क्या हैं नई तिथियां

RRB NTPC 2025 स्टेज 1 (CBT) एग्जाम के लिए परीक्षा शेड्यूल में फिर से बदलाव किया गया है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि अब परीक्षा का आयोजन किन तारीखों पर होगा।

Edited By: Akash Mishra @Akash25100607
Published : May 24, 2025 04:53 pm IST, Updated : Aug 18, 2025 08:29 pm IST
सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
Image Source : FILE सांकेतिक फोटो

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एक बार फिर RRB NTPC 2025 स्टेज 1 (CBT) एग्जाम के लिए परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की गई है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, स्टेज 1 CBT परीक्षा अब 5 जून से 24 जून 2025 तक देशभर में आयोजित का जाएगी। परीक्षा को कई शिफ्टों और केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। जानकारी दे दें कि जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए अप्लाई किया है, वे सभी 1 जून 2025 से अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करना होगा। 

RRB NTPC 2025: जरूरी तारीखें

  • परीक्षा तिथियां: 5 जून से 24 जून, 2025
  • एडमिट कार्ड रिलीज़: 1 जून, 2025
  • रिक्तियाँ: कुल 11,558 (8,113 ग्रेजुएट लेवल और 3,445 अंडरग्रेजुएट लेवल के पद)

एग्जाम पैटर्न 

स्टेज 1 सीबीटी में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिन्हें 90 मिनट में पूरा करना होगा। इसमें- 

  • सामान्य जागरूकता: 40 प्रश्न
  • गणित: 30 प्रश्न
  • सामान्य बुद्धि और तर्क: 30 प्रश्न

मार्किंग स्कीम और नेगेटिव मार्किंग

इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक का दंड लगेगा।

RRB NTPC 2025: रिक्ति विवरण

आरआरबी एनटीपीसी 2025 भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 11,558 रिक्तियों को भरना है, जिन्हें विभिन्न पदों पर विभाजित किया गया है:

अंडरग्रेजुएट लेवल  पद (3,445 रिक्तियां): इसमें जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क और कमर्शियल सह टिकट क्लर्क जैसे पद शामिल हैं।

ग्रेजुएट लेवल पद (8,113 रिक्तियां): इसमें ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कमर्शियल सह टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट और स्टेशन मास्टर जैसे पद शामिल हैं।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement