1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 500 से ज्यादा फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 500 से ज्यादा फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2023 02:47 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 02:47 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे है तो ये खबर आपके काम की है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

Allahabad University Faculty Bharti 2023- India TV Hindi
Allahabad University Faculty Recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 539 पदों को भरा जाएगा। ध्यान दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 जनवरी, 2024 तक है। इससे जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य विवरण के लिए नीचे पढ़ें।

वैकेंसी डिटेल

प्रोफेसर: 66 पद

एसोसिएट प्रोफेसर: 137 पद
असिस्टेंट प्रोफेसर: 336 पद

योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए नोटिफिकेशन के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जांच कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए यूआर, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी (पुरुष/महिला) के लिए आवेदन शुल्क ₹2000/-, एससी/एसटी (पुरुष/महिला) के लिए ₹1000/- और पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) (पुरुष/महिला) के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है।

Allahabad University Faculty Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले इलाहाबाद विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं।
फिर होम पेज पर उपलब्ध करियर लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को टीचिंग पोस्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
फिर से एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार आवेदन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
अंत में पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:

देश में घट रही कक्षा 10वीं ड्रापआउट करने वाले छात्रों की संख्या, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा नंबर

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन