1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Assam Police भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 5 हजार से ज्यादा पदों पर है वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Assam Police भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 5 हजार से ज्यादा पदों पर है वैकेंसी; डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Published : Oct 15, 2023 03:03 pm IST,  Updated : Oct 15, 2023 03:04 pm IST

Assam Police Recruitment: राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम की तरफ से सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, सहायक उप नियंत्रक समेत विभिन्न अन्य पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस को ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Assam Police Recruitment: अगर आप पुलिस विभाग में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। असम में राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, एसएलपीआरबी ने सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, सहायक उप नियंत्रक और विभिन्न अन्य पदों की भर्ती के आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। असम पुलिस विभिन्न पदों की भर्ती 2023 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 नवंबर 2023 तक है। 

रिक्ति विवरण 

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए असम पुलिस, डीजीसीडी, एपीआरओ आदि में कुल 5,563 रिक्तियां भरी जानी हैं। 

  • असम पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक (यूबी): 144 पद
  • असम कमांडो बटालियन के लिए सब इंस्पेक्टर (एबी): 51 पद
  • असम पुलिस रेडियो संगठन (एपीआरओ) में पुलिस उप निरीक्षक (संचार): 7 पद
  • कांस्टेबल (यूबी) हिल ट्राइब: 114 पद
  • हिल्स जनजाति के लिए कांस्टेबल (एबी) बैकलॉग पद: 1 पद
  • असम कमांडो बटालियन के लिए कांस्टेबल: 164 पद
  • कांस्टेबल (यूबी) असम पुलिस: 1645 पद
  • असम पुलिस में कांस्टेबल (एबी): 2300 पद
  • एपीआरओ में कांस्टेबल (यूबी): 1 पद
  • पुलिस कांस्टेबल (संचार): 204 पद
  • कांस्टेबल (डिस्पैच राइडर): 2 पद
  • कांस्टेबल (मैसेंजर): 2 पद
  • एपीआरओ में कांस्टेबल (बढ़ई): 2 पद
  • सहायक उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा (जूनियर): 1 पद
  • डीजीसीडी और सीजीएचजी के तहत नागरिक सुरक्षा प्रदर्शक/वायरलेस ऑपरेटर: 12 पद
  • नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड निदेशालय के तहत हवलदार: 2 पद
  • नर्स: 1 पद
  • प्रयोगशाला तकनीशियन: 2 पद
  • टीचर: 4 पद
  • क्राफ्ट प्रशिक्षक: 2 पद
  • जेल विभाग, असम में ट्रैक्टर ऑपरेटर: 1 पद
  • असम पुलिस में ड्राइवर कांस्टेबल (पुरुष): 654 पद
  • असम पुलिस में नाविक (पुरुष): 58 पद
  • फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, असम के तहत कुक (एसडीआरएफ): 10 पद
  • असम पुलिस में ग्रेड IV स्टाफ: 54 पद
  • असम कमांडो बटालियन में ग्रेड IV स्टाफ: 53 पद
  • डीजीसीडी और सीजीएचजी, असम के तहत ग्रेड IV कर्मचारी: 35 पद
  • असम पुलिस में सफाई कर्मचारी: 30 पद
  • असम कमांडो बटालियन में सफाई कर्मचारी: 2 पद
  • जेल विभाग के अंतर्गत सफाई कर्मचारी: 2 पद
  • फॉरेंसिक साइंस निदेशालय के तहत स्वीपर: 3 पद

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

जानिए अप्लाई कैसे करें 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट-- slprbassam.in पर जाना होगा
  • इसके बाद'रिक्रूटमेंट नोटिस' पर जाएं और वांछित पोस्ट लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद मूल पंजीकरण पूरा करें और लॉगिन क्रेडेंशियल उत्पन्न करें
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंत में आवेदन पत्र जमा करें
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और इसे आगे के संदर्भ के लिए सहेजें।

इस भर्ती में कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) पर आधारित होगा।

ये भी पढ़ें: Central Sector Scheme Of Scholarship 2023 के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और जरूरी बातें; ये रहा डायरेक्ट लिंक
SSC JSA/LDC भर्ती परीक्षा के लिए शुरू हुए आवेदन, जानें सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी डिटेल
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन