अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को इसके लिए आवेदन करना है तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती के लिए 23 जून 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं जोकि इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार मिनिमम कितने पढ़े लिखे होने चाहिए। अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के जरिए आइए इस जानकारी से अवगत होते हैं।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 41 पदों पर भर्ती की जाएगी।
क्या है आवेदन करने की आयु सीमा?
आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की मिनिमम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष और महिला कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 40 वर्ष। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
क्या है आवेदन करने की शैक्षिक योग्यता?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक(ग्रेजुएट) होना चाहिए। अधिक विवरण के उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को समबिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें।
- आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।
ये भी पढ़ें-
ये हैं देश के टॉप 10 डेंटल कॉलेज, एक में भी मिल गया एडमिशन तो हो जाएगी लाइफ सेट