1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. सरकारी नौकरी करनी है? बिहार विधानपरिषद में निकली नौकरियों की भरमार, देखें वैकेंसी डिटेल

सरकारी नौकरी करनी है? बिहार विधानपरिषद में निकली नौकरियों की भरमार, देखें वैकेंसी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 25, 2023 07:52 am IST,  Updated : Jul 25, 2023 07:52 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। बता दें कि बिहार विधानपरिषद में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये मौका हाथ से जाने न दें। बिहार बिहार विधानपरिषद में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। बिहार विधान परिषद ने सहायक विधान पदाधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया आज यानी 25 जुलाई से शुरू हो रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 21 अगस्त है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे बिहार विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट biharvidhanparishad.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Legislative Council Recruitment: वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत बिहार विधानपरिषद में कुल 107 पदों को भरा जाना है।

Bihar Legislative Council Recruitment: आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले एससी/एसटी, महिला, पीडब्ल्यूडी और बिहार के सभी रिजर्व और अनरिजर्व कैटेगरी के स्थायी निवासियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं, अन्य राज्यों के अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये है।

Bihar Legislative Council Recruitment: आयु सीमा 

जानकारी दे दें कि सहायक विधान पदाधिकारी पद के लिए न्यूनतम आयु 21 साल है। वहीं, डाटा एंट्री ऑपरेटर और लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए न्यूनतम आयु 18 साल है।

अन्य जानकारी

इस भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन नंबर- 0910203045333 या 091022045444 पर कॉल कर अपना सवाल पूछ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

बढ़ गई दिल्ली यूनिवर्सिटी के फेज 1 और 2 की रजिस्ट्रेशन डेट, जानें नई तारीख

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन