Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में निकली बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Bihar Police Recruitment: बिहार पुलिस में निकली बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Edited By: India TV News Desk Published : Nov 13, 2022 01:27 pm IST, Updated : Nov 13, 2022 01:27 pm IST

इस भर्ती के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आपका एक भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। इसके साथ इस भर्ती के लिए पुरूष, महिला और थर्ड जेंडर तीनों आवेदन कर सकते हैं। एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल और बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार सिपाही की भर्ती के लिए अप्लाई कर सकता है।

Bihar Police CSBC 2022 Recruitment- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

बिहार पुलिस एक फिर से भर्ती निकली है। बिहार के केंद्रीय चयन पर्षद (SCBC) ने एक बार फिर से मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्यनिषेध सिपाही के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस वैकेंसी के जरिए कुल 689 पदों पर भर्ती की जाएगी। बिहार के केंद्रीय चयन पर्षद ने इस संबंध मे नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा को पास कर जो लोग भी इन पदों के लिए चुने जाएंगे, उन्हें कुल 21,700 से 53,000 रुपए तक की सैलरी मिलेगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www. csbc.bih.nic.in पर जा कर अप्लाई कर सकते हैं।

कौन कर सकता है अप्लाई

इस भर्ती के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो आपका एक भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। इसके साथ इस भर्ती के लिए पुरूष, महिला और थर्ड जेंडर तीनों आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल और बोर्ड से 12वीं पास उम्मीदवार सिपाही की भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

कितनी उम्र तक अप्लाई कर सकते हैं

इस भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो जनरल वर्ग के पुरूषों और महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग की बात करें तो उनके पुरूषों के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष है। जबकि, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र की बात करें तो यह 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति कोटे की बात करें तो इनके पुरूषों और महिलाओं के साथ-साथ थर्ड जेन्डर अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष है। आपको बता दें अभ्यर्थियों की उम्र की गणना मैट्रिक और समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित डेट ऑफ बर्थ के आधार पर की जाएगी।

Latest Education News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन

Advertisement
Advertisement
Advertisement