1. Hindi News
  2. बिहार
  3. Bihar News: PFI के मिशन 2047 का हुआ भंडाफोड़, मार्शल आर्ट्स सिखाने के नाम पर दे रहे थे बंदूक चलाने की ट्रेनिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: PFI के मिशन 2047 का हुआ भंडाफोड़, मार्शल आर्ट्स सिखाने के नाम पर दे रहे थे बंदूक चलाने की ट्रेनिंग, दो आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Nitish Chandra Written By: Pankaj Yadav
 Published : Jul 14, 2022 06:11 pm IST,  Updated : Jul 15, 2022 06:34 am IST

Bihar News: बिहार पुलिस ने पटना के फुलवारी शरीफ इलाके से PFI से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी देश विरोधी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

Accused- India TV Hindi
Accused Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बिहार पुलिस ने PFI से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया
  • एक आरोपी झारखंड पुलिस मं दरोगा पद से रिटायर हो चुका है
  • अन्य राज्यों से भी लोगों का आना-जाना लगा रहता था

Bihar News: बिहार पुलिस ने पटना के फुलवारी शरीफ में छापेमारी कर PFI के गिरोह का पर्दाफाश किया। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। पुलिस ने बताया कि इस जगह पर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था। फुलवारी शरीफ के ASP मनीष कुमार ने बताया कि नयाटोला में चलाए जा रहे एक कार्यालय में छापेमारी कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी झारखंड पुलिस के दरोगा पद से रिटायर है जिसका नाम मोहम्मद जलालुद्दीन है और दूसरे आरोपी का नाम अतहर परवेज है। दोनों आरोपी PFI से जुड़े हुए हैं।

2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की थी प्लानिंग

ASP ने बताया कि जलालुद्दीन पहले स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से जुड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि जलालुद्दीन के मकान पर मार्सल आर्ट्स सिखाने के नाम पर आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती थी और धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए उन्हें उकसाया जाता था। मनीष कुमार ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर की गई छापेमारी के बाद कई दस्तावेज, झंडा, पैंपलेट, बुकलेट बरामद हुए है, जो मिशन से जुड़ा है। कुछ दस्तावेज ऐसे भी मिले हैं जिसमें 2047 तक भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का जिक्र है।

बताया जा रहा कि यहां पर कई दूसरे राज्यों से भी लोगों का आना-जाना लगा रहता था। ये लोग अपनी पहचान छुपाकर पटना के होटलों में ठहरते थे। इस समूह को चलाने के लिए अन्य देशों से फंडिंग के भी कागजात मिले हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी सिमी के गिरफ्तार लोगों को जमानत दिलवाने में भी मदद करते थे। सिमी और PFI की बैठकों में शामिल होता था।

पटना बम ब्लास्ट का घटना में शामिल था आरोपी का भाई

गिरफ्तार अतहर का भाई मंजर परवेज पटना में बम ब्लास्ट की आतंकी घटना में शामिल था और फिलहाल जेल में है। एएसपी ने बताया कि अभी पुलिस और गहन जांच कर रही है तथा इनके और जुड़े तारों को खंगाला जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। बिहार से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।