1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बिहार पुलिस में स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें यहां पूरी डिटेल

बिहार पुलिस में स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें यहां पूरी डिटेल

 Published : Dec 14, 2024 05:45 pm IST,  Updated : Dec 14, 2024 05:46 pm IST

बिहार में स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। आइए इस खबर के जरिए पात्रता, रजिस्ट्रेशन प्रोसेसेस शुरू होने की तिथि आदि जरूरी डिटेल्स को जानते हैं।

बिहार पुलिस में स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती- India TV Hindi
बिहार पुलिस में स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती Image Source : FILE

अगर आप बिहार पुलिस में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। बिहार पुलिस में स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकली है। इस संबंध में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया को शुरू नहीं किया गया है। 

कब से शुरू हो रहे आवेदन?

नोटिफिकेशन से मिले विवरण के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 17 दिसंबर 2024 से आवेदन कर सकेंगे यानी इस तिथि से ही एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू होगा। वहीं, कैंडिडेट्स इसके लिए 17 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकेंगे, जो कि इसके लिए लास्ट डेट है। 

कितने पदों पर होगी भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के जरिए स्टेनो असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के कुल 305 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

आवेदन करने के लिए योग्यता? 

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं। 

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की मिनिमम एजुकेशन इंटरमीडिएट पास या समकक्ष पास होनी चाहिए। 
  • इस भर्ती के लिए उम्र की गणना 1/8/2024 के आधार पर की जाएगी। 
  • संबंधित विषयों में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार खुद को रजिस्टर करें। 
  • इतना करने के बाद उम्मीदवार अपना फॉर्म भरें। 
  • आवेदन फॉर्म को भरने के बाद उसे सबमिट करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने फ़ॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ें- 

कितनी पढ़ी लिखी हैं श्रद्धा कपूर?

CTET सर्टिफिकेट कितने टाइम पीरियड के लिए वैलिड रहता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन