1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बिहार में सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन भर्ती, क्या है पे स्केल और कौन कर सकता है अप्लाई? यहां पढें डिटेल

बिहार में सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन भर्ती, क्या है पे स्केल और कौन कर सकता है अप्लाई? यहां पढें डिटेल

 Published : Mar 03, 2025 12:35 pm IST,  Updated : Mar 03, 2025 12:35 pm IST

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की तरफ से सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्रता, वैकेंसी, पे स्केल समेत जरूरी डिटेल्स को उम्मीदवार नीचे खबर में पढ़ सकते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश में हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार पुलिस सब ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने अवर निरीक्षक मद्य निषेध (Sub Inspector Prohibition) पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक योग्य कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

क्या है एलिजिबिलिटी क्राइटेरियी?

नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।  

  • बिहार में निकली इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्तता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 
  • इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम उम्र 20 साल होनी चाहिए और अधिकतम (पुरुषों के लिए)37 साल होनी चाहिए। महिला कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय है। 
  • संबंधित विषयों में अधिक विवरण के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

किस पे स्केल पर मिलेगी सैलरी?

 
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को लेवल 6 के अनुसार वेतन मिलेगा। 

कैसे करें अप्लाई? 

  • आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करने के बाद उम्मीवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद उम्मीदवारों को आवेदन के लिए आगे बढ़ना होगा। 
  • अपने आवेदन को पूरा करने के बाद उम्मीदवारों फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार अपने फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें। 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 28 पदों को भरा जाएगा। इनमें- 

कैटेगरी रिक्तियां
अनारक्षित (यूआर) 12
अनुसूचित जाति (एससी)  4
अनुसूचित जनजाति (एसटी) 0
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) 5
पिछड़ा वर्ग (बीसी)  3
पिछड़े वर्ग की महिला  1
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस)  3
कुल 28

ये भी पढ़ें- 

इंजीनियरिंग के मामले में ये है देश का टॉप कॉलेज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन