1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली 4000 से अधिक पदों पर भर्ती, मिलेगी 1.22 लाख रुपये तक सैलरी

बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली 4000 से अधिक पदों पर भर्ती, मिलेगी 1.22 लाख रुपये तक सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2023 11:15 am IST,  Updated : Dec 12, 2023 11:15 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कई पदों पर भर्ती निकाली हैं, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

Bombay High Court- India TV Hindi
Bombay High Court Image Source : PTI

सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र के कई जिला कोर्ट में स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3), जूनियर क्लर्क और चपरासी सहित पदों भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे बॉम्बे हाई कोर्ट की ऑफशियल वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर आवेदन जमा कर दें। ध्यान रहे कि इस भर्ती के लिए 18 दिसंबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।  

Bombay High Court Recruitment 2023: वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती के जरिए कुल 4629 पद भरे जाने हैं, जिनमें से जूनियर क्लर्क के 2795 पद हैं, चपरासी के 1266 और स्टेनोग्राफर के 568 पद हैं।

Bombay High Court Recruitment 2023: आयु सीमा 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही, रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। 

सेलेक्शन प्रोसेस

बॉम्बे हाई कोर्ट भर्ती 2023 के लिए सेलेक्शन/नियुक्तियां सभी परीक्षाओं और इंटरव्यू राउंड में उम्मीदवारों के मिले नंबरों के आधार पर की होगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

सैलरी

1. स्टेनोग्राफर (ग्रेड -3) - 38,600 रुपये से 1,22,800 रुपये 

2. जूनियर क्लर्क - 19,900 रुपये से 63,200 रुपये 
3. चपरासी/हमाल - 15,000 रुपये 47,600 रुपये

Bombay High Court Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन 

सबसे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
फिर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं।
इसके बाद महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर (ग्रेड-3), जूनियर क्लर्क और चपरासी/हमाल के रिक्त पदों को भरने के लिए 'केंद्रीय ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया' के तहत 'ऑनलाइन आवेदन करें' का चयन करें। 
इसके बाद खुद को रजिस्टर करें और फॉर्म भरें। 
फिर एप्लीकेशन फीस जमा करें। 
अंत में अपने भरे हुए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट निकाल लें। 

ये भी पढ़ें:

DPSDAE में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां जानें कैसे करना है अप्लाई
इस सरकारी कंपनी में निकली कई पदों पर भर्ती, आज से शुरू हो रहे आवेदन
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन