1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: फिर से खुल गई आवेदन खिड़की, इस डेट तक करें अप्लाई

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: फिर से खुल गई आवेदन खिड़की, इस डेट तक करें अप्लाई

 Published : Oct 31, 2023 07:34 pm IST,  Updated : Oct 31, 2023 07:36 pm IST

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने विलंब शुल्क के साथ 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस फिर से शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवदेन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

BPSC 32nd Judicial Main Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने विलंब शुल्क के साथ 32वीं बिहार न्यायिक सेवा प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से खोल दी है। उम्मीदवारों के पास आवेदन पत्र जमा करने के लिए 2 नवंबर तक का समय है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in  के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर को समाप्त हो गई थी।

बीपीएससी 32वीं न्यायिक मुख्य परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुल्क

एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है। जबकि, अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1500 है। अभ्यर्थियों को विलंब शुल्क बैंक ड्राफ्ट के रूप में सचिव, बिहार लोक सेवा आयोग को जमा करना होगा।

वैकेंसी डिटेल 
यह भर्ती अभियान संगठन में 154 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

BPSC 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं
  • इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें
  • फिर अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं
  • इसके बाद आवेदन पत्र भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
  • आखिरी में डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन 

ये भी पढ़ें: ये है भारत का सबसे कम पढ़ा लिखा जिला

CBSE Board ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जारी किया अहम नोटिस, मार्क्स को लेकर दूर हो जाएंगे सारे कंफ्यूजन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन