1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. CBSE Board ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जारी किया अहम नोटिस, मार्क्स को लेकर दूर हो जाएंगे सारे कंफ्यूजन

CBSE Board ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जारी किया अहम नोटिस, मार्क्स को लेकर दूर हो जाएंगे सारे कंफ्यूजन

 Published : Oct 31, 2023 04:58 pm IST,  Updated : Oct 31, 2023 04:58 pm IST

CBSE Board Exam 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए विषयवार मार्क्स ब्रेकअप जारी किया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE Board ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए जारी किया गया विषयवार मार्क्स ब्रेकअप नोटिस - India TV Hindi
CBSE Board ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए जारी किया गया विषयवार मार्क्स ब्रेकअप नोटिस Image Source : FILE

CBSE Board Exam 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की तरफ से 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए विषयवार मार्क्स ब्रेकअप जारीसकर दिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि प्रेक्टिकल एग्जाम और थ्योरी परीक्षाएं क्रमश: 1 जनवरी 2023 और 15 फरवरी 2024 से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड एग्जाम 2024 में शामिल होने वाले जिन छात्र-छात्राओं को सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप में कंफ्यूजन है तो वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक डाउनलोड कर सकते हैं। 

CBSE Board Exam 2024: मार्क्स अपलोड करने में हो रही गलतियां

नोटिस में कहा गया है कि स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट/आंतरिक मूल्यांकन के मार्क्स अपलोड करने में गलतियां की जा रही हैं। ऐसे में बोर्ड ने सही संचालन और स्कूलों की सहायता के लिए 10वीं-12वीं का सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप जारी किया है।

कैसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद मुख्य वेबसाइट के टैब पर क्लिक करें। 
  • फिर "Circular regarding Bifurcation of Marks for Practical/Project/internal Assessment Examination" वाले लिकं पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद एक पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगी। 
  • आखिरी में इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें। 

डायरेक्ट लिंक से चेक करें  

CBSE Board की तरफ से जल्द ही 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट भी जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस बात की अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि 10वीं और 12वीं की डेटशीट को कब और किस समय जारी किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कि एक ट्रेन में कितने कोच होते हैं
नवोदय एडमिशन 2024: कक्षा नौ के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जानें अब क्या है लास्ट डेट
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।