BPSC सिविल जज भर्ती, 150 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी
BPSC सिविल जज भर्ती, 150 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी
Edited By: Akash Mishra@Akash25100607
Published : Feb 24, 2026 11:16 am IST,
Updated : Feb 24, 2026 11:16 am IST
BPSC सिविल जज भर्ती के लिए आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी की जा चुकी है। आइए इस खबर के जरिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन अप्लाई कर सकता है।
Image Source : PEXELS
सांकेतिक फोटो
अगर आपका सपना एक जज की नौकरी करने का है तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल जज पदों पर भर्ती निकाली है। इसका नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, BPSC सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू होगी। एप्लीकेशन प्रोसेस के शुरू होते ही इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकेंगे। अब सवाल आता है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी, जानते हैं आप? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इस सवाल के जवाब को जानेंगे।
क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी?
BPSC सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय / संस्थान से विधि ग्रेजुएट(बैचलर ऑफ लॉ) या इसके समकक्ष होना चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी को विज्ञापन की तिथि को कम से कम तीन वर्षों का बार में विधि व्यवसायी के कार्य का अनुभव होना चाहिए। कार्य के वर्षों की संख्या संबंधित राज्य बार काउंसिल में उनके औपबंधिक नामांकन /पंजीकरण की तिथि से गणना की जायेगी।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मिनिमम आयु सीमा 22 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है।
संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कैसे कर सकेंगे आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को खुद को रजिस्टर करना होगा।
रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
फॉर्म सबमिशन के बाद उम्मीदवार उसे डाउनलोड कर लें।
आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।
बता दें कि इस भर्ती अभियान के माध्यम से 150 से अधिक पदों (टेंटेटिव) को भरा जाएगा। आवेदन करने से पूर्व उम्मीदवार एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को अवश्य पढ़ लें। साथ ही नवीनतम अपडेट के लिए अपनी पैनी निगाह को आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें।
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर।
Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन।