1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BPSSC SI Recruitment 2023: आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

BPSSC SI Recruitment 2023: आवेदन करने की आज आखिरी तारीख, यहां डायरेक्ट लिंक से जल्द करें अप्लाई

 Published : Nov 05, 2023 11:03 am IST,  Updated : Nov 05, 2023 11:05 am IST

BPSSC SI Recruitment 2023: बीपीएसएससी एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स इधर ध्यान दें। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन(बीपीएसएससी) की तरफ से बीपीएसएससी एसआई भर्ती 2023 के लिए चल रही पंजीकरण प्रक्रिया को आज बंद कर दिया जाएगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

BPSSC SI Recruitment 2023: बीपीएसएससी एसआई भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन(बीपीएसएससी) की तरफ से  बीपीएसएससी एसआई भर्ती 2023 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को आज यानी 5 नवंबर को समाप्त कर दिया जाएगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है या रह गए हैं, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

BPSSC SI Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान पुलिस सब-इंस्पेक्टर के 1275 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

BPSSC SI Recruitment 2023 आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए 37 वर्ष और सामान्य महिला उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक  वेबसाइट पर जा सकते हैं। 

BPSSC SI Recruitment 2023 कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार बीपीएसएससी की आधिकारिक साइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर एसआई भर्ती लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर अपना पंजीकरण करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें और यदि आवश्यक हो तो आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन स्थिति देखें पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आखिरी में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

हवा हमें क्यों नहीं दिखाई देती है

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन