1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BSF में 10वीं पास लोगों के लिए निकली नौकरियां, अप्लाई की लास्ट डेट नजदीक, सिर्फ ऑफलाइन कर सकेंगे आवेदन

BSF में 10वीं पास लोगों के लिए निकली नौकरियां, अप्लाई की लास्ट डेट नजदीक, सिर्फ ऑफलाइन कर सकेंगे आवेदन

 Published : Dec 27, 2022 10:04 am IST,  Updated : Dec 27, 2022 11:32 am IST

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत बढ़ई, स्टोर कीपर, मैकेनिक, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, फिटर, वल्केनाइज ऑपरेटर समेत 254 पदों पर भर्तियां कि जाएगी।

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स- India TV Hindi
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स Image Source : FILE

सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होकर देशसेवा करने का कई युवाओं का सपना होता है। लेकिन कई बार सही जानकारी न मिल पाने के कारण कुछ युवाओं का यह सपना केवल सपना ही बनकर रह जाता है। लेकिन इंडिया टीवी आपका यह सपना सच करवा रहा है। कैसे? सही जानकारी देकर। दरअसल बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हेड कॉन्स्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत बढ़ई, स्टोर कीपर, मैकेनिक, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, पेंटर, फिटर, वल्केनाइज ऑपरेटर समेत 254 पदों पर भर्तियां कि जाएगी। जिसमें शामिल होने के लिए 10वीं पास कर चुके कैंडिडेट्स 3 जनवरी तक ऑफलाइन अप्लाई कर सकते है। कैंडिडेट के सिलेक्शन रिटन टेस्ट फिजिकल टेस्ट के आधार पर होगा।

इन पदों पर होगी भर्ती 

वाहन मैकेनिक- 100

ऑटो इलेक्ट्रीशियन- 12
ब्लैक स्मिथ, टिन स्मिथ- 16
पेंटर- 19
असबाब- 18
टर्नर- 15
फिटर- 18
वल्केनाइज ऑपरेटर- 19
बढ़ई- 6
स्टोर कीपर- 20
स्टोर कीपर- 11

कितनी होगी सैलरी ?

बीएसएफ के 254 पदों पर सिलेक्ट हो जाने के बाद कैंडिडेट को सातवें वेतनमान 25,500-81,100 रुपए लेवल-4 के आधार पर सैलरी मिलेगी। इसके तहत इनहैंड सैलरी 45,800 रुपए मिलेगी।

क्या होगा सिलेक्शन प्रोसेस ?

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफीकेशन के बाद मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदक की क्या होनी चाहिए योग्यता ?

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उसे आवेदन करने वाले विभाग कि तकनिकी जानकारी होनी जरुरी है।

क्या होनी चाहिए आयु सीमा ?

भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2022 के हिसाब से की जाएगी। हालांकि, एससी, एसटी (SC/ST) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी। जबकि, ओबीसी (OBC) कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा 3 साल की छूट मिलेगी।

ऐसे करें अप्लाई

  • बीएसएफ की वेबसाइट www.rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • भर्ती के उद्घाटन पर क्लिक करें -> आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • उम्मीदवार सभी प्रासंगिक सही विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अटैच करें।
  • जमा करने से पहले इसे सत्यापित (वेरिफाई) करें।
  • 03/01/2022 को या उससे पहले नीचे दिए गए पते पर रजिस्टर पोस्ट या स्पीड पोस्ट द्वारा आवेदन जमा करें।

आवेदन केवल ऑफलाइन होगा

254 पदों के लिए कैंडिडेट को ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरकर BSF के ऑफिस में 3 जनवरी तक भेजना होगा।
कार्यालय उप महानिरीक्षक (टीपीटी), महानिदेशालय, बीएसएफ, ब्लॉक नंबर 10, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली – 110003
(BSF Headquarter : Block 10, CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi-110003)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन