1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BSF में नौकरियों की बहार, इतने पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें पूरी वैकेंसी डिटेल

BSF में नौकरियों की बहार, इतने पदों पर होगी भर्ती, पढ़ें पूरी वैकेंसी डिटेल

 Published : Mar 03, 2023 02:18 pm IST,  Updated : Mar 03, 2023 02:18 pm IST

BSF Recruitment: सीमा सुरक्षा बल में 1284 कांस्टेबल के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI

BSF Recruitment: फोर्स में नौकरी करने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। महानिदेशालय सीमा सुरक्षा बल(BSF) ने कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।इच्छुक कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि वे सभी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ी जानकारी को पढ़ लें।  

आवेदन की लास्ट डेट

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2023 से शरू हो गई है, जो 27 मार्च 2023 तक चलेगी। 

वैकेंसी डिटेल
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स इस रिक्रूटमेंट के जरिए कुल 1284 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती करेगा। इन पदों में 1200 पद पुरुषों केल लिए और 64 पद महिलाओं के लिए हैं। इनमें सीटी कांस्टेबल, कांस्टेबल ट्रेड्समैन, कांस्टेबल टेलर, कांस्टेबल कुक, कांस्टेबल वॉटर कैरियर, कांस्टेबल वॉशर मैन, कांस्टेबल बारबर, कांस्टेबल स्वीपर, कांस्टेबल वेटर पुरुष / महिला के पद शामिल हैं। 

आयु सीमा 
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं। 

ये भी पढ़ेंUPPSC PCS 2023: आज से शुरू होंगे आवेदन, इतने पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी वैकेंसी डिटेल
भारत में ऐसा कौन सा शहर है जहां पर तंदूरी रोटी पर लगी है पाबंदी? चाह कर भी नहीं खा सकते आप

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन