1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BSSC इंटर लेवल वैकेंसी की आवेदन तारीख आज हो रही खत्म, 11000 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

BSSC इंटर लेवल वैकेंसी की आवेदन तारीख आज हो रही खत्म, 11000 से ज्यादा पदों पर होनी है भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2023 07:21 am IST,  Updated : Dec 11, 2023 07:21 am IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने 11000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली थी, जिसकी आवेदन तारीख आज खत्म हो रही है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

BSSC Inter Level Recruitment 2023- India TV Hindi
BSSC Inter Level Recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी करने का सपना है ये मौका हाथ से न जानें दें। बिहार कर्मचारी चयन आयोग 11000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 11 दिसंबर को खत्म कर देगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com के माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 दिसंबर को समाप्त हो गई है यानी अब तक जितने उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन कर सकें हैं वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

BSSC Inter-Level Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल: 

इस भर्ती के जरिए आयोग 11098 खाली पदों पर भरेगा।

BSSC Inter-Level Recruitment 2023 आयु सीमा: 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अनारक्षित पुरुष वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित महिला वर्ग के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार अधिकतम आयु 42 वर्ष और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवार 40 वर्ष के साथ आवेदन कर सकते हैं।

Direct link to apply

BSSC Inter-Level Recruitment 2023 आवेदन शुल्क: 

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष उम्मीदवारों) के लिए आवेदन शुल्क ₹540 है। वहीं, बिहार राज्य के मूल निवासी एससी/एसटी आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क ₹135 है। जबकि बिहार राज्य की महिला एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 135 रुपये है।

BSSC Inter-Level Recruitment 2023: जानिए कैसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.onlinebssc.com पर जाएं।

अब होमपेज पर ADVT.NO.-02/23 पर क्लिक करें।

फिर स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

इसके बाद सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

10वीं पास के लिए रेलवे में निकली 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, नहीं देनी होगी परीक्षा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन