1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. यूपी की इस यूनिवर्सिटी में निकली कई पदों पर भर्ती, ये रही वैकेंसी डिटेल

यूपी की इस यूनिवर्सिटी में निकली कई पदों पर भर्ती, ये रही वैकेंसी डिटेल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 16, 2023 01:02 pm IST,  Updated : Apr 16, 2023 01:02 pm IST

बांदा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर बताए गए प्रारुप में अपना आवेदन यूनिवर्सिटी के पते पर भेज सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
Sarkari Naukri Image Source : FILE

सरकारी नौकरी का कर रहे हैं इंतजार तो ये खबर आपके लिए है। बता दें कि यूपी की बांदा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी ने उम्मीदवारों के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवारों से प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर आदि कई पदों के लिए इस यूनिवर्सिटी ने आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में 4 मई तक जमा कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट buat.edu.in पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि सभी उम्मीदवारों को "नियंत्रक, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा यूपी" के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और उम्मीदवारों के लिए 1500 रुपये है। पीडब्ल्यूडी और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 37 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

सैलरी

प्रोफेसर- 1,44,200 रुपये

असिस्टेंट प्रोफेसर- 57,700 रुपये
एसोसिएट प्रोफेसर - 1,31,400 रुपये

BUAT Recruitment 2023: जानिए कैसे करें आवेदन

बता दें कि ये भर्ती प्रक्रिया ऑफलाइन होगी। उम्मीदवारों को बैंक ड्राफ्ट और अन्य सहायक दस्तावेजों के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र 'निदेशक प्रशासन एवं निगरानी, बांदा कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा -210001, उत्तर प्रदेश' को जमा करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन