सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ओपीएससी यानी ओडिशा पब्लिक सर्विस कमीशन ने मेडिकल से जुड़े युवाओं के लिए बंपर पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल देख सकते हैं। हाल में जारी एक नोटिस के मुताबिक, आयोग ने मेडिकल ऑफिसर के 5248 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कब से शुरू हो रहे आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार जान लें कि इस भर्ती के लिए आवेदन 25 मार्च 2025 से शुरू होंगे, जो आगामी तारीख 24 अप्रैल तक चलेंगे। ऐसे में उम्मीदवार नीचे इस भर्ती से जुड़ी योग्यता व अन्य डिटेल देख सकते हैं। जानकर आपको खुशी होगी कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु कम से कम 21 साल और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों को जन्म 2 जनवरी 1993 से पहले और 1 जनवरी 2004 के बाद न हुआ हो। आयोग ने बताया कि आयु में सरकारी नियमों के मुताबिक ढील भी दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को दो चरणों की प्रक्रिया से गुजरना होगा- पहला रिटन टेस्ट और दूसरा इंटरव्यू।
एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस भर्ती में लिखित परीक्षा यानी रिटन टेस्ट में 200 नंबर का एक पेपर होगा। इसमें प्रश्न भी 200 पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न एमसीक्यू टाइप वाले होंगे। परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया जाएगा और हर गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
उम्मीदवार ध्यान दें कि उनके पास एमसीआई/एनएमसी द्वारा जारी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री या समकक्ष की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार ने एक साल की रोटेटिंग इंटर्नशिप भी पूरी कर रखी हो।
कैसे करना है आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- फिर अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगे गए डिटेल डालें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज पर लॉग इन करें।
- अंत में आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
ये भी पढ़ें:
माता-पिता बच्चों के एडमिशन के समय रहें सावधान, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया नोटिस
इस राज्य में बदल दी गई स्कूलों की टाइमिंग, जानें क्यों और अब क्या है नया शेड्यूल