1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. केंद्र सरकार ने CISF में हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें डिटेल

केंद्र सरकार ने CISF में हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2023 10:52 am IST,  Updated : Nov 03, 2023 11:27 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। CISF में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

CISF Head constable (GD) recruitment 2023- India TV Hindi
CISF Head constable (GD) recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

केंद्र सरकार ने सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) में भर्ती के लिए हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, CISF में हेड कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट sisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि 30 अक्टूबर, 2023 को हेड कांस्टेबल (जीडी) पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है, जो 28 नवंबर तक चलेगी। ध्यान रहें कि इस भर्ती के लिए सीआईएसएफ 215 पदों को भरेगा।

योग्यता 

इन पदों पर सिर्फ मेधावी खिलाड़ी, पुरुष और महिलाएं आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को खेल, खेल और एथलेटिक्स में राज्य/नेशनल /इंटरनेशनल का प्रतिनिधित्व करने के साथ किसी मान्यता प्राप्त एकेडमिक इंस्टीट्यूट से 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। 

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले अनरिजर्व, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Direct link to apply for CISF Head Constable (GD) Recruitment 2023

CISF Head Constable (GD) Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट sisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को सीआईएसएफ हेड कांस्टेबल (जीडी) भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, एप्लीकेशन भरें और आवेदन शुल्क का जमा करें।
फिर सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:

AIIMS देवघर में नॉन फैकल्टी के पदों पर निकली भर्ती, मिलेगी 1.42 लाख सैलरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन