1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड में निकली कई पदों पर भर्ती, सैलरी मिलेगी 1 लाख से ज्यादा

केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड में निकली कई पदों पर भर्ती, सैलरी मिलेगी 1 लाख से ज्यादा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 27, 2023 09:01 am IST,  Updated : Sep 27, 2023 09:01 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड में कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के तहत आने वाले राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) ने विभिन्न राज्यों में एनसीएपी कंसल्टेंट A, B और C के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकाली है। वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

हालांकि, ये भर्तियां संविदा के आधार पर की जानी हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, सबसे पहली नियुक्ति 1 वर्ष के लिए होगी, पर जरूरत पड़ने पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं का कार्यकाल भी बढ़ सकता है। चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति दिल्ली में की जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार पूरा नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में ग्रेजुएट होने के साथ-साथ 3 साल का एक्सपीरिएंस भी होना चाहिए। जिन उम्मीदवारों के काम का अनुभव नहीं है, वे आवेदन के योग्य नहीं हैं।

सैलरी

इन पदों पर सेलेक्ट किए गए उम्मीदवार को 60 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की सैलरी मिलेगी। साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 65 वर्ष तक रखी गई है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

फिर इसके बाद रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद पर्सनल डिटेल्स डालें और यूजर आईडी व पासवर्ड क्रिएट करें।
फिर फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
अब फॉर्म फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
अंत में फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

ये भी पढ़ें:

इस राज्य के एम्स में निकली कई पदों पर भर्ती, मिलेगी बढ़िया सैलरी
इस राज्य में 2 दिनों के लिए बंद किए गए स्कूल, सरकार ने लिया फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन