1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कई नॉन टीचिंग पदों कई पदों पर भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

इस सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कई नॉन टीचिंग पदों कई पदों पर भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 11, 2023 01:51 pm IST,  Updated : Dec 11, 2023 01:52 pm IST

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में करनी है नौकरी तो ये शानदार मौका है। जम्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कई पदों पर भर्ती निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Central University Jammu Recruitment 2023- India TV Hindi
Central University Jammu Recruitment 2023 Image Source : FILE

सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ने नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट  www.cujammu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है।

Central University Jammu Recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 27 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

डिटेल:

सेक्शन ऑफिसर: 7

प्राइवेट: 7

पर्सनल सेक्रेटरी: 6

अपर डिविजन क्लर्क: 4

एमटीएस: 1

चपरासी: 1

लाइब्रेरी अटेंडेंट:1

Central University Jammu Recruitment 2023 आयु सीमा

सेक्शन ऑफिसर, प्राइवेट सेक्रेटरी पदों और अपर डिवीजन क्लर्क पदों के लिए उम्मीदवारों की ऊपरी आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। पर्सनल असिस्टेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ, ऑफिस अटेंडेंट/चपरासी और लाइब्रेरी अटेंडेंट के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष है।

Central University Jammu Recruitment 2023 आवेदन शुल्क

सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों और जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय के नियमित कर्मचारियों के लिए, आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

Direct link to apply

Central University Jammu Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.cujammu.ac.in पर जाएं।
फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सबमिट करें।
फिर एप्लीकेशन फीस जमा करें।
इसके बाद उम्मीदवारों को जमा किए गए ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेना होगा, आवेदन पत्र के प्रत्येक पृष्ठ और अनुलग्नक/प्रमाणपत्र को स्व-सत्यापित करना होगा और इसे एक लिफाफे में विधिवत सुपरस्क्रिप्ट में भेजना होगा।

ये रहा पता

रजिस्ट्रार, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ जम्मू, राह्या-सुचानी (बगला), जिला सांबा, जम्मू और कश्मीर, 181143 को रोजगार अधिसूचना संख्या 29 दिनांक 30.10.2023 के तहत ………… पद के लिए आवेदन।

ये भी पढ़ें:

कितनी पढ़ी लिखी हैं सीएम भगवंत मान की बेटी सीरत कौर मान?
दिल्ली की इस नामी यूनिवर्सिटी में शुरू होने जा रहा 4 वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स, जानें कैसे होगा एडमिशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन