1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली कई पदों पर वैकेंसी, नहीं देनी होगी कोई भी फीस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में निकली कई पदों पर वैकेंसी, नहीं देनी होगी कोई भी फीस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2023 08:36 am IST,  Updated : Oct 11, 2023 08:36 am IST

अगर आप सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हों वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Chhattisgarh High Court Vacancy- India TV Hindi
Chhattisgarh High Court Vacancy Image Source : FILE PHOTO

Chhattisgarh HC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर ने असिस्टेंट ग्रेड-III के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे  ऑफिशियल वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू है। उम्मीदवार ध्यान दें कि वे 31 अक्टूबर 2023 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में किसी भी वर्ग के अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।

वैकेंसी डिटेल

जो उम्मीदवार इस भर्ती में भाग लेने वाले हैं वे जान लें कि इस भर्ती अभियान के जरिए  कुल 143 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें 72 पद अनरिजर्व कैटेगरी के लिए, 23 पद एससी वर्ग, 28 पद एसटी और 20 पद ओबीसी कैटेगरी के लिए हैं।

आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। बता दें कि आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार जान लें कि इस भर्ती के लिए उनको लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

HC Recruitment 2023 Notification

Chhattisgarh High Court Recruitment: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की वेबसाइट highcourt.cg.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर दिख रहे लिंक Recruitment पर क्लिक करें।

इसके बाद दिख रहे लिंक Assistant Grade-III पर क्लिक करें।

फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

अंत में फॉर्म डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

क्या असिस्टेंट इंजीनियर एग्जाम की फाइनल आंसर-की में होंगे बदलाव, बीपीएससी ने दिए जवाब

NTPC में इंजीनियरों के लिए निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन