1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. CISF Jobs: CISF ने निकाली 540 पदों पर नौकरी, अग्निवीर योजना से इतर हैं ये भर्तियां, जाने पूरी प्रक्रिया

CISF Jobs: CISF ने निकाली 540 पदों पर नौकरी, अग्निवीर योजना से इतर हैं ये भर्तियां, जाने पूरी प्रक्रिया

 Published : Sep 09, 2022 10:14 am IST,  Updated : Sep 09, 2022 11:35 am IST

CISF Jobs: CISF के द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम इंटरमीडिएट होना चाहिए। उम्र 18 से 25 के बीच में ही होनी चाहिए।

CISF Jobs- India TV Hindi
CISF Jobs Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अभ्यर्थी की उम्र 18 से 25 के बीच में ही होनी चाहिए
  • 26 सितंबर 2022 से 26 अक्टूबर 2022 के बीच होगा आवेदन
  • जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए फॉर्म फीस 100 रुपए है

CISF Jobs: देश की सेना में सेवा देने के लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानी CISF ने भी 540 पदों के लिए भर्ती निकाली है। जिसके लिए उम्मीदवार 26 सितंबर से भर्ती के ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। यह भर्ती हेड कॉस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पदों पर होगी। CISF ने इन भर्तियों में लड़कियों और EWS के लिए पदों को आरक्षित किया है।

क्या चाहिए योग्यता ?

CISF के द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम इंटरमीडिएट होना चाहिए। उम्र 18 से 25 के बीच में ही होनी चाहिए। यानी उसका जन्म 26 अक्टूबर 1997 से 25 अक्टूबर 2004 के बीच होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिये।

नोटिफिकेशन के अनुसार, जनरल-ओबीसी पुरुष की लंबाई कम से कम 170 सेंटीमीटर और लड़की की लंबाई 157 होनी चाहिए। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 165 सेंटीमीटर किया गया है। पूर्वोत्तर राज्यों के लिए यह लंबाई 162.5 सेंटीमीटर रखी गई है। महिला अभ्यर्थी की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

कब तक किया जा सकेगा आवेदन ? 

26 सितंबर 2022 से 26 अक्टूबर 2022 के बीच कभी भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही होगा। अभ्यर्थी चाहें तो CISF की ऑफिसियल वेबसाइट cisf.gov.in पर जाकर आवेदन भर सकते हैं। जनरल और ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए फॉर्म फीस 100 रुपए है। एससी-एसटी वर्ग के अभ्यर्थी फ्री में फॉर्म भर सकते हैं।

कितने पद किसके लिए ?

कुल 540 पदों में 122 पद असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के हैं। इसमें 57 सीट अनारक्षित हैं। ओबीसी के लिए 31, एससी के लिए 16, एसटी के लिए 8 पद हैं। EWS कोटे में 10 सीटें दी गई हैं। 10 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके साथ ही हेड कॉस्टेबल के कुल पद 418 हैं। 182 पद अनारक्षित हैं। 112 पद ओबीसी के लिए रिजर्व हैं। एससी के लिए 61 और 29 पद एसटी के लिए आरक्षित हैं। महिलाओं के लिए कुल 36 पद आरक्षित हैं। EWS कोटे में कुल 34 सीटें हैं।

भर्ती में चयन प्रक्रिया कैसे है?

भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थी का सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद होती है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा 100 नंबर की होगी। कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें जनरल इंटेलिजेंस के 25, जनरल नॉलेज के 25, अर्थमेटिक्स के 25 प्रश्न के साथ अंग्रेजी और हिन्दी के 25 प्रश्न होंगे। परीक्षा दो घंटे की होगी। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद टाइपिंग टेस्ट होगा, इसमें अभ्यर्थी की टाइपिंग स्पीड अंग्रेजी में 35 वर्ड प्रति मिनट और हिन्दी में 30 वर्ड प्रति मिनट होनी चाहिए।

सेलेक्शन के बाद तनख्वाह कितनी मिलेगी ?

हेड-कॉस्टेबल का सैलरी लेवल 4 होगा। इसके अंतर्गत शुरुआती सैलरी 25,500 रुपए मिलेंगे। वहीं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सैलरी लेवल 5 होता है। उनकी शुरुआती सैलरी 29,200 रुपए होगी। इसके अलावा रहने, खाने की व्यवस्था मुफ्त होती है। इसके साथ ही CISF के जवानों के कई अन्य तरह के भत्ते औए सुविधाएं भी मिलती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन