दिल्ली मेट्रो में घटा यह वाकया लोगों के दिल में घर कर गई। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कलाकार के इस स्केच ने एक CISF जवान का दिन बना दिया और ये बात उसकी हंसी से साबित होती है।
CISF में सब-इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात गीता ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी यानी माउंट एवरेस्ट फतह कर इतिहास रच दिया।
गृह मंत्रालय ने देश में सीआईएसएफ को मजबूत करने के लिए दो नई बटालियन बनाने को मंजूरी दे दी है। सरकार का यह फैसला न केवल CISF की क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा को और मजबूत करेगा।
सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF के जवान ने अपनी ही राइफल से खुद को गोली मार दी। किशन सिंह नाम के जवान को फौरन इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशन सिंह ने खुद को क्यों गोली मारी इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के महानिदेशक नीना सिंह का कहना है कि इस संबंध में सभी तैयारियां कर ली गई हैं। पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी छूट दी जाएगी।
एक्ट्रेस और मंडी सांसद कंगना रनौत पर जिस वक्त एयरपोर्ट पर हमला हुआ ठीक उसी वक्त एक और महिला पर एक शख्स ने हाथ उठाया। सामने आए वीडियो में महिला पर पड़ा थप्पड़ आप देख सकते हैं। साथ ही ये भी नजर आ रहा है कि थप्पड़ लगाने वाला शख्स कौन है।
मणिपुर-कैडर के तीन आईपीएस अधिकारियों को बृहस्पतिवार को केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया। खुफिया ब्यूरो के अधिकारी राहुल रसगोत्रा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का प्रभार मिला और नीना सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला प्रमुख बनीं।
CISF Jobs: CISF के द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम इंटरमीडिएट होना चाहिए। उम्र 18 से 25 के बीच में ही होनी चाहिए।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल यानि सीआईएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज से उपलब्ध हो गए हैं।
धोनी और हरभजन ने एक कार्यक्रम में CISF जवानों के साथ जमकर किया भांगड़ा
संपादक की पसंद