1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. CSIR में बनना चाहते हैं साइंटिस्ट तो ये है मौका, यहां देखें पूरी डिटेल

CSIR में बनना चाहते हैं साइंटिस्ट तो ये है मौका, यहां देखें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2023 02:03 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 02:03 pm IST

CSIR-Central Road Research Institute: सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने साइंटिस्ट GR.IV के 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

CSIR- India TV Hindi
सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट Image Source : RECRUITMENT.CRRIDOM.GOV.IN

सरकारी साइंटिस्ट बन करना चाहते हैं देश की सेवा, तो ये खबर आपके लिए है। CSIR-सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक, CSIR ने साइंटिस्ट GR.IV के 11 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 29 मार्च 2023 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान वैज्ञानिक GR.IV (2) के 11 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

Click here for the direct link to apply

CSIR-Central Road Research Institute recruitment: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट crridom.gov.in पर जाएं

फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें

इसके बाद, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो, “Click here to Apply online for the Posts of Scientifics”

अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें

फिर दस्तावेज़ अपलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली कंटोनमेंट बोर्ड में निकली असिस्टेंट टीचर की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

EIL में इंजीनियरों के लिए निकली कई पदों पर भर्ती, ये रही पूरी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन