1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. दिल्ली कंटोनमेंट बोर्ड में निकली असिस्टेंट टीचर की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

दिल्ली कंटोनमेंट बोर्ड में निकली असिस्टेंट टीचर की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2023 01:41 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 01:41 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दिल्ली कंटोनमेंट बोर्ड में असिस्टेंट टीचर के पद पद भर्ती निकली है। यहां जानें भर्ती डिटेल...

Sarkari naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

दिल्ली कंटोनमेंट बोर्ड ने एक भर्ती नोटिफिकेशन निकाला है। इस भर्ती नोटिफिकेशन में बताया गया कि दिल्ली कंटोनमेंट बोर्ड ने 40 असिस्टेंट टीचर के पदों पर भर्ती निकाली है। बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। वहीं, इस भर्ती में आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मार्च है। जो उम्मीदवार इन पदों आवेदन करने के इच्छुक हों ऑफिशियल वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के उम्मीदवार नीचे पढ़ सकते हैं।

Delhi Cantonment Board recruitment के लिए वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान असिस्टेंट टीचर के कुल 40 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Delhi Cantonment Board recruitment के लिए आयु सीमा

असिस्टेंट टीचर के पद पर आवदेन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 साल के बीच होनी चाहिए।

Delhi Cantonment Board recruitment के लिए एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर आवदेन करने के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।

Click here for the direct link to apply

Click here for the Notification

Delhi Cantonment Board recruitment: ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट delhi.cantt.gov.in पर जाएं

होमपेज पर, सूचना टैब और फिर भर्ती पर क्लिक करें

अब आवेदन पत्र भरें

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें

इसके बाद इसे सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

इसे भी पढ़ें-

Career Tips: नौकरी के साथ भी कर सकते हैं सरकारी नौकरी की तैयारी, बस अपनाने होंगे ये टिप्स
कौन हैं प्रतिमा भौमिक? बन सकती हैं त्रिपुरा की पहली महिला सीएम! जानें उनकी क्वालिफिकेशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन