1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. CSIR IIP ने कई पदों के लिए निकाली वैकेंसी, यहां देखें डिटेल

CSIR IIP ने कई पदों के लिए निकाली वैकेंसी, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2023 09:52 am IST,  Updated : Oct 24, 2023 09:52 am IST

नौकरी तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए ये खबर बड़े काम की है। CSIR IIP ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस वैकेंसी में भाग लेने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

CSIR IIP Recruitment 2023- India TV Hindi
CSIR IIP Recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। सीएसआईआर-भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून ने टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्निशियन के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे इन रिक्तियों के बारे जान लें। इच्छुक उम्मीदवार iip.res.in पर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 9 नवंबर है। ध्यान दें कि आवेदन की हार्ड कॉपी 19 नवंबर या उससे पहले परिषद तक पहुंचनी होगी।

वैकेंसी डिटेल

टेक्निकल असिस्टेंट: 24 पद

मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स/ईईई, सिविल, केमिकल, केमिकल साइंस, माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी, साइंस कम्युनिकेशन और प्रसार निदेशालय।

टेक्निशियन: 27 पद

अटेंडेंट ऑपरेटर, लैबोरेटरी असिस्टेंट (केमिकल प्लांट), टर्नर, ग्लास ब्लोइंग, प्लंबिंग, कारपेंटरी, आर एंड एसी, वेल्डर, मेसन, फिटर, डीजल मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, लाइब्रेरी, कंप्यूटर ऑपरेटर, बॉयलर अटेंडेंट।

क्राइटेरिया 

उम्मीदवार ध्यान दें कि पद-वार एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग-अलग है इसलिए इस जानकारी और अन्य विवरणों के लिए, आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।

CSIR IIP Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iip.res.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब ओपेन करें।
यहां “06/2023 : Recruitment of Technical Assistant & Technician” पर क्लिक करें और फिर आवेदन पत्र लिंक खोलें।
अब अपने पद के लिए आवेदन करने के लिए लिंक का चयन करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
अब लॉग इन करें और अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
एक बार हो जाने पर, डॉक्यूमेंट अपलोड करें, यदि आवश्यक हो तो भुगतान करें।
इसके बाद फॉर्म सबमिट करें और इसे डाउनलोड करें।
अंत में नोटिफिकेशन में बताए अनुसार फॉर्म को ऑफलाइन भेज दें।

ये भी पढे़ें:

सरकारी कंपनी BHEL ने निकाली कई पदों पर भर्ती, यहां जानें कब से कर सकते हैं आवेदन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन