1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. दिल्ली में होम गार्ड के लिए निकली 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

दिल्ली में होम गार्ड के लिए निकली 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2024 06:15 am IST,  Updated : Jan 24, 2024 06:15 am IST

दिल्ली में सरकारी नौकरी करनी है तो ये मौका हाथ से न जानें दें। दिल्ली में होम गार्ड के पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकेंगे।

delhi- India TV Hindi
दिल्ली में होम गार्ड के लिए निकली 10 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती Image Source : PTI

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। होम गार्ड महानिदेशालय (डीजीएचजी) दिल्ली ने 10285 होम गार्ड पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं वे जान लें कि आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 13 फरवरी है। वहीं, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान 10285 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

आयु सीमा 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्वालिफिकेशन 

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। वहीं, भूतपूर्व सैनिक/पूर्व-सीएपीएफ कार्मिक को 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।

Delhi Home Guard Recruitment 2024: जानिए कैसे करें आवेदन

सबसे पहले होम गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।

फिर अपने पर्सनल डिटेल, क्वालिफिकेशन भरें और डाक्यूमेंट अपलोड करें।

अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अंत में आवेदन पत्र सबमिट कर दें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

चंड़ीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें भर्ती डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन