1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Delhi Judicial Service exam 2023: आवेदन हुए शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

Delhi Judicial Service exam 2023: आवेदन हुए शुरू, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 07, 2023 01:02 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 01:13 pm IST

Delhi Judicial Service exam 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय की तरफ से न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए आज यानी 7 नवंबर को ऑनलाइन एप्लीकेसन प्रोसेस शुरू कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुरू - India TV Hindi
दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन शुरू Image Source : FILE

Delhi Judicial Service exam 2023: दिल्ली उच्च न्यायालय ने न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए आज यानी 7 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एप्लीकेशन प्रोसेस को आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर है।

वैकेंसी डिटेल 

यह भर्ती अभियान 53 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले  शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क  ₹1500 है। जबकि, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/विकलांग व्यक्तियों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 है।

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एलएल.बी. की डिग्री  होना चाहिए या अन्य समकक्ष कानून की डिग्री।

Delhi Judicial Service exam 2023 कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर, “दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • फिर स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। 
  • इसके बाद रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। 
  • इसके बाद फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। 
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

ये भी पढ़ें- 

रेलवे में TC और TTE में क्या अंतर होता है 

AIIMS में कई पदों पर निकली वैकेंसी, बिना परीक्षा के होगी भर्ती 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन