1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. ITI पास वालों इस सरकारी कंपनी में निकली कई पदों पर वैकेंसी, यहां देखें पूरी डिटेल

ITI पास वालों इस सरकारी कंपनी में निकली कई पदों पर वैकेंसी, यहां देखें पूरी डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2024 06:15 am IST,  Updated : Jan 13, 2024 06:28 am IST

अगर आप ITI पास है और नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। ECIL ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है, जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

ECIL Recruitment 2024- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी कंपनी में नौकरी करने का मन है तो ये मौका हाथ से जाने न पाए।  इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर जूनियर टेक्नीशियन (ग्रेड- II) के पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट www.esil.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 16 जनवरी है।

ECIL Recruitment 2024 वैकेंसी डिटेल

यह भर्ती अभियान कॉन्ट्रैक्ट (ग्रेड II) पदों पर 1100 जूनियर टेक्नीशियनों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

ECIL Recruitment 2024 आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।

ECIL Recruitment 2024 क्वालिफिकेशन

उम्मीदवार को एक साल की अप्रेंटिसशिप के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक/इलेक्ट्रीशियन/फिटर के ट्रेड में ITI (2 वर्ष) पास होना चाहिए और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कॉन्ट्रैक्ट निर्माण में योग्यता के बाद सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में न्यूनतम 1 साल का अनुभव (आईटीआई + अप्रेंटिसशिप के बाद) होना चाहिए। 

Direct link to apply

ECIL Recruitment 2024 सेलेक्शन प्रोसेस 

ऑनलाइन आवेदन पत्र में दिए गए विवरण के आधार पर उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

ECIL Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.esil.co.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद, “Click here to apply for the JTC (Grade-II) Posts” लिंक पर क्लिक करें।
अब स्क्रीन पर एक नया पेज दिखने लगेगा।
इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।
अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के जरूरत के लिए प्रिंट ले लें।

ये भी पढ़ें:

बढ़ा दी गई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली 400 से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन तारीख, यहां देखें डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन