1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बढ़ा दी गई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली 400 से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन तारीख, यहां देखें डिटेल

बढ़ा दी गई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली 400 से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन तारीख, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 12, 2024 12:07 pm IST,  Updated : Jan 12, 2024 12:07 pm IST

सरकारी नौकरी करने का मन है तो ये मौका हाथ से न जानें दें। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली 400 से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन तारीख बीते दिन बढ़ा दी गई है।

Central Bank of India Recruitment- India TV Hindi
Central Bank of India Recruitment Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सफाई कर्मचारी पदों के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ा दी है। इसके लिए आधिकारिक सूचना उम्मीदवारों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर उपलब्ध है। बता दें कि इस भर्ती के जरिए बैंक में 484 सफाई कर्मचारी पदों को भरा जाना है।

क्या कहा गया नोटिस में?

आधिकारिक सूचना के मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख, आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क के भुगतान की अंतिम तारीख 16 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही आवेदन कर दिया है और हमारी नोटिफिकेशन दिनांक के बाद अपेक्षित शुल्क का भुगतान किया है 19.12.2023 को नये सिरे से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए ₹850/- और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएक्सएसएम उम्मीदवारों के लिए ₹175 है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Central Bank of India Safai Karmachari Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट Centralbankofindia.co.in पर जाएं।

फिर पेज के शीर्ष पर उपलब्ध हमारे साथ करियर लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को सफाई कर्मचारी पद के तहत उपलब्ध विवरण लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब यहां डिटेल्ड नोटिफिकेशन उपलब्ध होगी, उसमें जाएं
फिर आवेदन करने का लिंक नोटिफिकेशन में उपलब्ध होगा।
फिर लिंक पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
एक बार हो जाने के बाद, अकाउंट में लॉग इन करें।
इसके बाद फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Notice Here 

ये भी पढ़ें:

Delhi Nursery admission 2024-25: दिल्ली स्कूल आज जारी करेंगे पहली अपनी लिस्ट, देखें डिटेल
UP Police: यूपी पुलिस कांस्टेबल और SI भर्ती के लिए बोर्ड ने किया आगाह, बोले- न करें ऐसी गलती वरना...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन