1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. Delhi Nursery admission 2024-25: जारी हो गए दिल्ली स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट, देखें डिटेल

Delhi Nursery admission 2024-25: जारी हो गए दिल्ली स्कूलों में नर्सरी एडमिशन की पहली लिस्ट, देखें डिटेल

 Published : Jan 12, 2024 10:40 am IST,  Updated : Jan 12, 2024 05:23 pm IST

दिल्ली के स्कूलों में अपने बच्चों के एडमिशन कराना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दिल्ली स्कूलों ने नर्सरी,कक्षा 1 व अन्य कक्षाओं के लिए अपनी लिस्ट जारी कर दी है। बच्चों के पैरेंट्स स्कूलों में जाकर ये लिस्ट देख सकते हैं।

Delhi Nursery admission 2024-25- India TV Hindi
Delhi Nursery admission 2024-25 Image Source : FILE

दिल्ली में प्राइवेट, अनऐडेड स्कूल आज, 12 जनवरी को प्री-स्कूल या नर्सरी, प्री-प्राइमरी या किंडरगार्टन और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है। वे माता-पिता और अभिभावक जो अपने बच्चों के एडमिशन दिल्ली के स्कूलों में दिलाना चाहते हैं वे स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइटों पर दी गईं लिस्ट में दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2024-25 की पहली मेरिट चेक कर सकते हैं। बता दें कि शिक्षा निदेशालय (डीओई), दिल्ली द्वारा जारी एडमिशन प्रोग्राम में पहली मेरिट लिस्ट जारी करने की तारीख का जिक्र किया गया था।

एडमिशन सूचना के अनुसार, अपने बच्चों को नंबर अलॉटमेंट के संबंध में अभिभावकों के प्रश्नों का समाधान 13 से 22 जनवरी के बीच लिखित/ईमेल/मौखिक बातचीत के माध्यम से किया जाएगा।

कब जारी होगी दूसरी लिस्ट?

जानकारी दे दें कि दिल्ली नर्सरी एडमिशन की दूसरी लिस्ट 29 जनवरी को जारी होने वाली है और यदि आवश्यक हुआ, तो बाद की एडमिशन लिस्ट 2 फरवरी को जारी की जाएंगी। 2024-25 एकेडमिक ईयर के लिए दिल्ली में नर्सरी कक्षाओं की प्रवेश प्रक्रिया 8 मार्च को समाप्त हो जाएगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए, माता-पिता edudel.nic.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Delhi Nursery, KG, Class 1 admission 2024-25: Schedule, notification.

क्राइटेरिया

जिन बच्चों की उम्र 31 मार्च 2024 तक 3 वर्ष से अधिक नहीं है वे नर्सरी कक्षा में एडमिशन के लिए पात्र हैं। दिल्ली डीओई ने सूचित किया था कि केजी के लिए, ऊपरी आयु सीमा 4 वर्ष है और कक्षा 1 के लिए, आयु सीमा 5 वर्ष है। निदेशालय ने स्कूलों को गैर-वापसीयोग्य प्रवेश रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में केवल ₹25 लेने की अनुमति दी और कहा कि प्रॉस्पेक्टस की खरीद ऑप्शनल है।

इनके लिए सीटें रिजर्व

सभी निजी और गैर सहायता प्राप्त स्कूलों में इन कक्षाओं में 25 फीसदी सीटें ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के आवेदकों के लिए आरक्षित हैं। ईडब्ल्यूएस/डीजी/सीडब्ल्यूएसएन कैटेगरी की सीटों के लिए प्रवेश एक अलग प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है।

ये भी पढ़ें:

बनना है 'राम जेठमलानी' जैसा नामी वकील, तो देश के इन टॉप कॉलेजों से करें पढ़ाई

22 जनवरी को इन राज्यों में भी रहेगा सार्वजनिक अवकाश, दिवाली की तरह मनाया जाएगा दिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।