1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. EPFO Sarkari Naukri: श्रम और रोजगार मंत्रालय में बिना परीक्षा दिए मिल रही नौकरी, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

EPFO Sarkari Naukri: श्रम और रोजगार मंत्रालय में बिना परीक्षा दिए मिल रही नौकरी, जानें क्या है आवेदन की प्रक्रिया

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 17, 2022 12:56 pm IST,  Updated : Aug 17, 2022 12:59 pm IST

EPFO Sarkari Naukri: कैंडीडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि ये भर्ती डेपुटेशन बेसिस पर हो रही है और इसके जरिए कुल 19 रिक्त पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर है।

EPFO Sarkari Naukri- India TV Hindi
EPFO Sarkari Naukri Image Source : SCREENGRAB

Highlights

  • श्रम और रोजगार मंत्रालय में वैकेंसी
  • आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर
  • आवेदक की आयु 56 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए

EPFO Sarkari Naukri: श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के विभिन्न कार्यालयों में भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्ती असिस्टेंट डायरेक्टर के पदों (EPFO Recruitment 2022) के लिए हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार EPFO की आधिकारिक वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

कैंडीडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि ये भर्ती डेपुटेशन बेसिस पर हो रही है और इसके जरिए कुल 19 रिक्त पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक लोड बढ़ सकता है, जिसकी वजह से आवेदन करने में समस्या आ सकती है। आयुसीमा की बात करें तो आवेदक की आयु 56 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए।  

कहां भेजें आवेदन

आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स को EPFO, प्रधान कार्यालय, श्री मोहित कुमार शेखर, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (एचआरएम), भविष्य निधि भवन, 14 भीकाजी कामा प्लेस, नई दिल्ली 110066 को आवेदन भेजना होगा। 

आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक- 

https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन