1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. सरकारी नौकरी: देश के विभिन्न राज्यों में निकली हैं गवर्मेंट जॉब्स, ये रही पूरी जानकारी, जल्दी से कर दीजिये अप्लाई

सरकारी नौकरी: देश के विभिन्न राज्यों में निकली हैं गवर्मेंट जॉब्स, ये रही पूरी जानकारी, जल्दी से कर दीजिये अप्लाई

 Published : Dec 12, 2022 08:10 am IST,  Updated : Dec 12, 2022 08:10 am IST

देश के कई राज्यों में विभिन्न विभागों के अंदर नौकरियां निकली हैं। यहां आप विभिन्न भर्तियों के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे और सीधे अप्लाई भी कर पाएंगे।

सरकारी नौकरी- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : INDIA TV

आज के समय में हर कोई पढ़ा-लिखा व्यक्ति सरकारी नौकरी करना चाहता है। सरकारी नौकरी का भारत में खासा क्रेज देखने को मिलता है। अपनी पढ़ाई, क्षमता और रुचि के अनुसार ज्यादातर कैंडिडेट गवर्नमेंट जॉब ही पाना चाहते हैं। यहां पर अच्छी सैलरी, सुविधा के साथ ही सुरक्षा की जो गारंटी मिलती है उससे इस क्षेत्र को अधिकतर लोग पसंद करते हैं।

लेकिन आज के समय में सरकारी नौकरियां बेहद ही सिमिति मात्रा में निकलती हैं। कई बार नौकरी आकर चली भी जाती है लेकिन आवेदकों को इसकी जानकारी भी नहीं हो पाती है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही सरकारी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपनी योग्यता और रुचि के अनुसार अप्लाई कर सकते हैं।

केवीएस भर्ती 2022

केवीएस ने टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, नॉन-टीचिंग स्टाफ समेत हजारों पदों के लिए नौकरियां निकाली है। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 13404 पद भरे जाएंगे। आवेदक आवेदन करने के लिए केवीएस की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा, वहां जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। kvsangathan.nic.in. पर जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आपको 1000 रुपये शुल्क देना होगा। ज्यादा डिटेल्स आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

ओडिशा टीचर रिक्रूटमेंट 2022

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने शिक्षक के बंपर नौकरियां निकाली हैं। ओडिशा चयन आयोग ने कुल 7540 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, इनके लिए आवेदक की आयु सीमा 21 से 38 साल है। आवेदक ओडिशा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर ossc.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 09 जनवरी 2023 है।

यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती 2022

उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन ने कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के 4000 पद पर नौकरियां निकाली हैं। यूपी एनएचएम के सीएचओ पद पर आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं। विभाग ने इस पद के लिए ऑफलाइन आवेदन नहीं निकाले हैं। योग्य उम्मीदवार उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन की आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस पद पर आवेदन अप्लाई करने के लिए आखिरी तारीख 13 दिसंबर 2022 है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन