1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. हरियाणा सिविल सेवा भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें कितनी वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन

हरियाणा सिविल सेवा भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, जानें कितनी वैकेंसी और कब से शुरू होंगे आवेदन

 Published : Jan 31, 2026 06:52 pm IST,  Updated : Jan 31, 2026 06:56 pm IST

हरियाणा HCS का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी, किस पद पर कितनी है वैकेंसी? आइए इस खबर के जरिए जानते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

हरियाणा सिविल सर्विसेज भर्ती परीक्षा (HCS) का नोटिफिकेशन हरियाणा लोक सेवा आयोग की तरफ से जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन को आधकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जारी किया गया है। हालांकि, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे। कितनी है वैकेंसी, आवेदन कब से शुरू होंगे और कब तक चलेंगे? ऐसे तमाम सवालों के जवाब को आइए इस खबर के जरिए जानते हैं। 

कितने और कौन से पदों पर वैकेंसी? 

जारी किए गए नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के अनुसार, इस भर्ती अभियान के जरिए 102 पदों को भरा जाएगा। इनमें- एचसीएस, डीएसपी, ईटीओ, डीएफएससी, एआरसीएस, डीएफएसओ, एईटीओ, टीएम, ए क्लास तहसीलदार (अपरेंटिस), ए क्लास नायब तहसीलदार (अपरेंटिस) पद शामिल हैं। 

  • एचसीएस के लिए 24 पद
  • डीएसपी के लिए 8 पद
  • ईटीओ के लिए 27 पद
  • डीएफएससी के लिए 2 पद
  • एआरसीएस के लिए 3 पद
  • डीएफएसओ के लिए 1 पद
  • एईटीओ के लिए 22 पद
  • टीएम के लिए 7 पद
  • ए क्लास तहसीलदार (अपरेंटिस) के लिए 3 पद
  • ए क्लास नायब तहसीलदार (अपरेंटिस) के 5 लिए पद

कब से शुरू होंगे आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी 2026 से शुरू होगी। वहीं, आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2026 तय है। उम्मीदवार 26 फरवरी को शाम 5 बजे तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

कैसे कर सकेंगे आवेदन 

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको रजिस्टर करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा और सबमिट कर देना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करना होगा। 
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

नोटिफिकेशन के लिए सीधा लिंक

ये भी पढ़ें- 

जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए इस तारीख से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन