1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, जानें यहां कंप्लीट प्रोसेस

पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती में कैसे होगा सिलेक्शन, जानें यहां कंप्लीट प्रोसेस

 Published : Feb 25, 2025 12:28 pm IST,  Updated : Feb 25, 2025 12:28 pm IST

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के 1700 से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। आइए इस खबर के जरिए इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस से अवगत होते हैं।

पंजाबव पुलिस कांस्टेबल भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस (प्रतीकात्मक फोटो)- India TV Hindi
पंजाबव पुलिस कांस्टेबल भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस (प्रतीकात्मक फोटो) Image Source : FILE

पुलिस में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं। अब सवाल आता है कि इस भर्ती में सिलेक्शन कैसे होगा, दूसरी भाषा में कहें तो पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है? चलिए इस खबर के माध्यम से इस प्रश्न के जवाब को जानते हैं।  

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

पंजाब पुलिस कांस्टेबलों भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से इस भर्ती के सिलेक्शन प्रोसेस को समझ सकते हैं। 

  • पहले चरण में दो सामान्य कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) प्रकार के पेपर शामिल होंगे, अर्थात् पेपर-I और पेपर-II, जिनमें से पेपर-II क्वालीफाइंग नेचर का होगा।
  • दूसरे चरण में शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) शामिल होंगे। शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट और शारीरिक माप परीक्षण दोनों ही क्वालीफाइंग नेचर के होंगे।
  • तीसरे चरण  में दस्तावेज जांच शामिल होगी।

कैसे करें आवेदन 

सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें। 
इसके बाद उम्मीदवार पंजाब पुलिस कांस्टेबल रिक्रूटमेंट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
इतना करने के बाद कैंडिडेट्स पहले खुद को रजिस्टर करें। 
इसके बाद कैंडिडेट्स अपने आवेदन पत्र को भरें। 
आवेदन पत्र को सबमिट करने के बाद कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड कर लें। 
आखिरी में कैंडिडेट्स पुष्टिकरण पृष्ठ का एक प्रिंटआउट ले लें।

कितनी मिलेगी सैलरी?

नोटिफिकेशन से मिले विवरण के अनुसार, इस भर्ती में सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को 19900 रुपये प्रतिमाह  सैलरी मिलेगी(डेट ऑफ ज्वानिंग से तीन साल तक)।

ये भी पढ़ें- 

पंजाब पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती, जानें अप्लाई करने के लिए क्या होनी चाहिए उम्र

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन