1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जल्दी करें! कल बंद हो रहे JITOCE के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानें कैसे करना है अप्लाई

जल्दी करें! कल बंद हो रहे JITOCE के लिए ऑनलाइन आवेदन, जानें कैसे करना है अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 08, 2023 09:29 pm IST,  Updated : Aug 08, 2023 09:29 pm IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो खबर आपके काम की है। बता दें कि कल यानी 9 अगस्त को JITOCE भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन बंद हो रहे हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते वे जल्दी आवेदन कर दें।

JITOCE Recruitment 2023- India TV Hindi
JITOCE Recruitment 2023 Image Source : FILE

सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये मौका हाथ से जाने न दें। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल, 9 अगस्त को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करने वाले हैं वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन सुधार विंडो 15 से 17 अगस्त 2023 तक खुलेगी। इस भर्ती अभियान के जरिए लगभग 900 झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Direct link to apply for JITOCE 2023

यूआर (अनारक्षित), ईडब्ल्यूएस, ईबीसी-I, बीसी-II के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये (भारतीय रुपये) है। एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹50 है।

JSSC JITOCE 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं

फिर होमपेज पर एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज दिखने लगेगा

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें

इसके बाद सभी जरूरी डाक्यमेंट अपलोड करें

अंत में फॉर्म जमा करें और भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।

ये भी पढ़ें:

इस राज्य में कांस्टेबल, जेल वार्डन और फायरमैन के 3 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें डिटेल

योगी सरकार ने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजीं नईं किताबें, टीचर ने कबाड़ी को बेच दीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन