1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जल्दी करें! आज खत्म हो रही UPSSSC जूनियर असिस्टेंट के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख, जानें कैसे करना है आवेदन

जल्दी करें! आज खत्म हो रही UPSSSC जूनियर असिस्टेंट के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख, जानें कैसे करना है आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2023 06:35 am IST,  Updated : Oct 03, 2023 06:35 am IST

सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये मौका हाथ से न जानें दें। UPSSSC ने हाल ही में जूनियर असिस्टेंट के कई पदों पर भर्ती निकाली है, इसकी आज लास्ट डेट है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE PHOTO

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन आज जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लार्क और अन्य पदों की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर देगा। जो उम्मीदवार इन पदों पर अभी तक किसी भी कारणवश रजिस्ट्रेशन नहीं कर सके हैं वे आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर ऐसा कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क और असिस्टेंट लेवल- III के कुल 3,831 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए केवल वे उम्मीदवार जो यूपीएसएसएससी प्री एलिजिबिलिटी टेस्ट (पीईटी) 2022 में पास हुए हैं, वे इन संबंधित पदों के लिए आयोजित होने वाली मेंस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अनरिजर्व (यूआर), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अभ्यर्थियों को ₹25 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस अदा करना होगा।

उम्र सीमा 

वे उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए आतुर हैं उनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

UPSSSC recruitment 2023: ऐसे कर सकते हैं आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

फिर, होमपेज पर जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क भर्ती 2023 लिंक पर जाएं।

अब पीईटी 2022 रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करें

इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें।

अब एप्लीकेशन फीस जमा करें।

अंत में भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे डिटेल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Click here for the notification and direct link

ये भी पढ़ें:

Sarkari Naukri: इस राज्य में पशु चिकित्सा अधिकारी के पदों पर निकली वैकेंसी, यहां देखें भर्ती डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन