1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IB Recruitment 2023: 10वीं पास IB में करना चाहते हैं नौकरी! आज से शुरू हो रहे आवेदन, ये रही लेटेस्ट डिटेल

IB Recruitment 2023: 10वीं पास IB में करना चाहते हैं नौकरी! आज से शुरू हो रहे आवेदन, ये रही लेटेस्ट डिटेल

 Published : Jan 28, 2023 10:03 am IST,  Updated : Jan 28, 2023 10:07 am IST

IB Recruitment 2023: 10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। IB में कई पदों पर वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यहां पढ़ें।

IB Recruitment- India TV Hindi
IB Recruitment 2023 Image Source : PTI

10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। इंटेलिजेंस ब्यूरो में सिक्योरिटी असिस्टेंट/ एग्जीक्यूटिव और मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के 1671 पदों पर भर्ती के लिए आज 28 जनवरी से आवेदन शुरू हो रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि पहले ये आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी से शुरू होने वाली थी। ध्यान दें कि आवेदन की अंतिम तारीख 17 फरवरी 2023 है। हाल में जारी की गई नोटिस के मुताबिक, आयु सीमा और क्वालिफिकेशन की गणना 10 फरवरी से की जाएगी। पहले इसकी गणना 17 फरवरी से होने थी गणना।

क्वालिफिकेशन

उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

उम्र सीमा

सिक्योरिटी असिस्टेंट और एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार की आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

MTS पद के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

सैलरी

इन पदों पर चुने गए उम्मीदवार को 44,900 से 1,42,400 रुपये और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

आवेदन फीस

इन पद पर आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवार को 450 रुपये, SC/ST के लिए 50 रुपये और महिलाओं के लिए सिर्फ 50 रुपये हैं।

इसे भी पढ़ें-
यूपी बोर्ड ने एग्जाम स्ट्रेटेजी की जारी, इन टिप्स की मदद से करें तैयारी; नहीं होंगे फेल!
Optical Illusion- इस तसवीर में छिपी है बिलली, 11 सेकेंड में ढूंढ लिया तो मानें जाएंगे जिनियस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन