1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IBPS क्लर्क भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन? 10 हजार से ज्यादा वैकेंसी

IBPS क्लर्क भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन? 10 हजार से ज्यादा वैकेंसी

 Published : Aug 04, 2025 11:10 am IST,  Updated : Aug 04, 2025 11:10 am IST

IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने की क्या है एलिजिबिलिटी? आइए इस खबर के जरिए इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी को जानते हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी IBPS ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क कैडर) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2025 है। अब सवाल आता है कि इसके लिए अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी क्या है? अगर आप इस जानकारी से अवगत नहीं हैं तो कोई बात नहीं, आइए इस खबर के जरिए इस विवरण से अवगत होते हैं। 

क्या है एलिजिबिलिटी?

  • शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास पंजीकरण के दिन स्नातक होने का वैध अंकपत्र/डिग्री प्रमाणपत्र होना चाहिए और ऑनलाइन पंजीकरण करते समय स्नातक स्तर पर प्राप्त अंकों का प्रतिशत भी दर्शाना होगा।
  • आयु सीमा: आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 02.08.1997 और 01.08.2005 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आपको पहले रजिस्टर करना होगा। 
  • ये प्रक्रिया पूरी करने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/ईएसएम/डीईएसएम उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। वहीं, अन्य सभी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन