1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IBPS RRB Recruitment 2023: आवेदन की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

IBPS RRB Recruitment 2023: आवेदन की आज लास्ट डेट, डायरेक्ट लिंक से करें जल्द अप्लाई

 Published : Jun 21, 2023 07:49 am IST,  Updated : Jun 21, 2023 07:50 am IST

IBPS RRB Recruitment 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS) अधिकारी स्केल I, II और III और कार्यालय सहायक भर्ती के लिए आज यानी 21 जून को आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

IBPS RRB Recruitment 2023: आईबीपीएस आरआरबी पीओ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले कैंडिडेट्स इधचर ध्यान दें। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल (IBPS) अधिकारी स्केल I, II और III और कार्यालय सहायक भर्ती 2023 के लिए आज यानी 21 जून 2023 को आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देगा। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें। 

वैकेंसी डिटेल 

IBPS की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 9हजार से ज्यादा पदों पर योग्य कैंडिडेट्स को भर्ती किया जाएगा। इस ड्राइव के जरिए अधिकारी सहायक (बहुउद्देशीय), अधिकारी स्केल I, अधिकारी स्केल II और अधिकारी स्केल III के कुल 9,075 पदों को भरा जाएगा। IBPS RRB प्रीलिम्स अगस्त 2023 में आयोजित होने की संभावना है। 

आवेदन शुल्क 
इस भर्ती के लिए सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और अलग-अलग श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रुपये का भुगतान करना होगा। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक फॉर ऑफिसर असिस्टेंट(मल्टीपर्पज)
डायरेक्ट लिंक फॉर स्केल I
डायरेक्ट लिंक फॉर II और III

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं। 
  • इसके बाद 'IBPS CRPs XII RRB रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर वांछित पदों का चयन करें और आईबीपीएस आरआरबी आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद  आवेदन पत्र को सबमिट करें और पेज को डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri: UPPSC ने इन पदों पर निकाली भर्ती, जानें कब तक और कैसे कर सकते हैं आवेदन; पढ़ें पूरी वैकेंसी डिटेल
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन