1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IIT हैदराबाद में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

IIT हैदराबाद में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, यहां डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 04, 2023 12:44 pm IST,  Updated : Nov 04, 2023 12:45 pm IST

IIT Hyderabad Recruitment 2023: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक जरूरी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद की तरफ से नॉन टीचिंग के कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

IIT Hyderabad Recruitment 2023: अगर आप नौकरी की खोज कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद ने नॉन टीचिंग पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर चल रही है।  इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन आधिकारिक वेबसाइट www.iith.ac.in के माध्यम से जमा कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवदेन करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर है। 

रिक्ति विवरण

यह भर्ती अभियान ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी गैर-शिक्षण पदों की 89 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिअ आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है। जबकि, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी), ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।

IIT Hyderabad Recruitment 2023 कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.iith.ac.in पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर आवेदन पत्र भरें। 
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आखिरी में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई 

ये भी पढ़ें: 

CLAT 2024 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, जानें अब क्या है लास्ट डेट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन